सिराथू: सिराथू तहसील में शिकायत करने आए युवक ने लेखपाल पर ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया
शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सिराथू तहसील पहुंचे सेलरहा के युवक राजन ने लेखपाल प्रदीप पर पचास हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है और एक शिकायत पत्र अधिकारियों को दिया है।राजन ने बताया कि उसने टेगाई में एक जमीन खरीद रखा था जिसके कागजात हैं।निर्माण के समय लेखपाल पुलिस भेजकर काम रुकवा देता है।बताया कि लेखपाल उनसे रिश्वत के चलते निर्माण नहीं होने दे रहा है।