सिराथू: पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की अस्थियां विसर्जन के लिए प्रयागराज सैनी में चढ़ाई गई फूलमाला
पहलगाम हमले में कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी भी मारे गए थे।अपने परिवार को लेकर कश्मीर के पहलगाम घूमने गए थे। शनिवार को उनका परिवार अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज जा रहा था।दोपहर में सैनी चौराहा पर उस काफिले को रोककर लोगों ने फूल माला चढ़ाया है और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। इस दौरान भाजपा के लोग और दुकानदार शामिल थे।