हलसी: हलसी में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार एवं किसानों की समस्याओं पर चर्चा
शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई.