बांसवाड़ा: शहर के जयपुर रोड़ स्थित सर्किट हाउस में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का भव्य स्वागत हुआ
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम 7 बजे बांसवाड़ा पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला तथा गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू) के कुलपति ने राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।