शाहबाद: नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वरनाथ महराज के दरबार में श्रृंगार पूजन के बाद हुई महाआरती, बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया
महाशिवरात्रि पर्व के चलते नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वर नाथ महाराज के दरबार में देर रात्रि तक आरती पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान बम बम भोले और जय शिव ओंकारा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। श्रृंगार पूजन के बाद महा आरती में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्तगणों ने भाग लिया। इस मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।