शाहबाद: पुरानी गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज संपन्न, एसडीम और सीओ ने लिया जायजा
पुरानी गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस मौके पर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और इमाम मकसूद हुसैन से बात करते हुए गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की। 1:30 पर सीओ अनुज कुमार मिश्रा और एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर जामा मस्जिद पहुंचे।