शाहबाद: बमियारी में ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों ने कहा: एक सप्ताह बाद भी सर्वे करने के लिए लेखपाल नहीं पहुंचे
बमियारी में ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों ने कहा कि एक सप्ताह बाद भी सर्वे करने के लिए लेखपाल नहीं पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारियों और तहसीलदारों को 24 घंटे के अंदर किसानों के नुकसान का आंकलन करने का निर्देश देकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। पीड़ित किसान संदीप, वेदराम राजपूत और सोनू त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे करने के लिए अभी तक कोई लेखपाल नहीं आया है।