शाहबाद: विधानसभा के सभी बूथों पर पढ़कर सुनाई जाएगी मतदाता सूची, बीएलओ रहेंगे बूथ पर मौजूद
लोकसभा चुनाव सन्निकट हैं। चुनाव आयोग पूरी तरह से चुनाव कराने के लिए तैयारी करने में जुटा है। इसी क्रम में मतदाता सूची में वोट बढ़ाने का कार्य चल रहा है। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के समस्त पोलिंग बूथों पर 9 और 10 मार्च को मतदाता सूची बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाई जाएगी। समस्त क्षेत्रीय मतदाता अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची का परीक्षण कर सकते हैं।