शाहबाद: खेड़ा बीबीजयी के रहने वाले रिक्शा चालक को दबंगों ने पीट कर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज
शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी एक ई रिक्शा चालक ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला खेड़ा बीबी जई निवासी ई रिक्शा चालक के पिता सलारू ने बताया उसका पुत्र शोएब रिक्शा चलता है मामूली विवाद के चलते दबंगों ने उसे पीटा।