नवाबगंज: आर्या हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगाने के बाद व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी चौराहे के निकट स्थित आर्या हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत से हड़कंप मच गया। सड़क दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर होने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।परिजनों का आरोप है कि पैर के ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई। ICU में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई।