शिक्षक MLC चुनाव को लेकर बलिया में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जारी एक पत्र को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि इस पत्र के जरिए शिक्षक मतदाताओं को डराने का प्रयास किया गया। इस मामले को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से जिलाधिकारी बलिया से शिकायत की गई और उन्हें पत्रक सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक पर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में शिक्षकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर उनकी DIOS के साथ तीखी बहस भी हुई।
लाल बिहारी यादव ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।
#Balliakhabar #Ballia #SamajwadiParty #AkhileshYadav #LalBihariYadav #TeacherMLCElection #DMBallia #निष्पक्षचुनाव #बलिया
Belthara Road, Ballia | Oct 22, 2026