बीकानेर: करणी नगर में शराब ठेके के विरोध में हुआ बड़ा प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
बीकानेर के समता नगर और करणी नगर क्षेत्र में रिहायशी इलाके में शराब ठेका खुलने के विरोध में तीसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन जारी रहा। स्थानीय लोगों में ठेके को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर ठेके के खिलाफ नारेबाजी की और इसे तुरंत बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ठेका संचालकों को चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर ठेका चलन