बहेड़ी: आगामी सावन माह व चेहल्लुम के मद्देनज़र बहेड़ी कोतवाली परिसर में SDM व CO की मौजूदगी में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन हुआ
आगामी सावन माह व चेहल्लुम के मद्देनजर बहेड़ी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग में मौजूद जत्थेदारों और ताजियेदारों को उप जिला मजिस्ट्रेट/एसडीएम बहेड़ी इशिता किशोर एवं सीओ अरुण कुमार सिंह ने शासन प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी ताज़िए,कांवड़ साउंड सिस्टम की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।