गुरुग्राम: रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर 12956 चालकों पर कार्रवाई, 83 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना लगा
पुलिस उपायुक्त यातायात विरेंद्र विज की देखरेख में एक से 24 फरवरी तक गुरुग्राम पुलिस द्वारा गलत दिशा में चलने वाले/रॉन्ग साईड वाहन चालकों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रभावी कार्यवाही की गई। गलत दिशा/रॉन्ग साईड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है l