गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने 27 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान ने मंगलवार जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध थानों की पुलिस टीमों ने अक्तूबर 2024 से फरवरी 2025 तक साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 17 मोबाइल, तीन सिम कार्ड व दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।