बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए तेल के कनस्तर, पीतल के बर्तन व नकदी
फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 कनस्तर तेल, पीतल के बर्तन और 1510 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम गनगौली निवासी वीरपाल व चन्दौसी निवासी आदित्य की तहरीर पर दर्ज दो मुकदमों में कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।