गोवर्धन: गोवर्धन एम.एस. बिट्टा ने गिर्राज महाराज के दर पर माथा टेका, पश्चिम बंगाल के हालात पर जताई गहरी चिंता
आतंकवाद के खिलाफ प्रखर आवाज उठाने वाले एम.एस. बिट्टा सोमवार को गोवर्धन पहुंचे यहां दानघाटी मंदिर में गिर्राज महाराज के दर्शन कर मीडिया से मुखातिब होते हुए पश्चिम बंगाल के मौजूदा माहौल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बिट्टा ने कहा कि बंगाल की स्थिति लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकती है और राष्ट्र की एकता सर्वोपरि है।