गैरतगंज: गैरतगंज मंडी में दीपावली के बाद 3351 रुपए क्विंटल गेहूं की मुहूर्त खरीद
दीपावली के बाद दूज पर्व पर गैरतगंज कृषि उपज मंडी में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गेहूं की नई फसल की मुहूर्त खरीद शुरू हुई। मुहूर्त में गेहूं का भाव 3351 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जिसे मां नर्मदा ट्रेडर्स के कमल राय ने खरीदा। मंडी परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई समेत प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।