चितरंगी: गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडिहवा इलाके में रेत माफिया सक्रिय, रेत से लदे ट्रैक्टर का वीडियो वायरल
गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी नौडिहवा इलाके मे रेत माफिया सक्रिय है,जहां चौकी क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार इन दिनों धड़ल्ले से जारी है।रेत माफिया खुलेआम अपने ट्रैक्टर में भरकर रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन एवं जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। वहीं अवैध रेत लोड ट्रैक्टर वाहन का वीडियो सोशल मीडिया पर आज बुधवार के शाम से वायरल हो रहा है।