बाढडा स्थित अनाजमंडी में आज मंगलवार को जेजेपी कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर रोष प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जजेपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द किसानों की मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जेजेपी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।