चरखी दादरी: JJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा ने चरखी दादरी में चलाया जनसंपर्क अभियान
चरखी दादरी जिले से जेजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा ने आज मंगलवार को चरखी दादरी शहर में जनसम्पर्क अभियान चलाया और 9 अक्टूबर को चरखी दादरी शहर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का निमंत्रण दिया। लक्ष्मी बलौदा ने आज मंगलवार को सायं 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जननायक जनता पार्टी द्वारा 9 अक्टुबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा।