च.दादरी शहर के वार्ड-19 में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया और लाठी डंडे चले। झगड़े में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर बस स्टैंड चौकी पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।