चरखी दादरी नगर परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी के नेतृत्व में आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।