चरखी दादरी जिले में बाजरा खरीद के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए थे जहां लगातार बाजरा की आवक हो रही है। जिले में अब तक बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है बावजूद इसके आवक लगातार जारी है। जिले में तीनों स्थानों पर करीब 95 हजार क्विंटल बाजरा की आवक हो चुकी है।