खानपुर: ग्राम पंचायत बरेड़ा में अज्ञात बदमाशों ने राजीव गांधी सेवा केंद्र में ताले तोड़कर आगजनी की घटना को दिया अंजाम
सारोला कलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरेड़ा में कल देर रात अज्ञात बदमाशों ने राजीव गांधी सेवा केंद्र में ताले तोड़कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया।घटना का पता आज बुधवार को सुबह 10:30 के लगभग ग्राम विकास अ. सुरेश चौधरी के कार्यालय पहुंचने पर पता चला उन्होंने देखा कि कार्यालय के ताले टूटे हुए हैं वह अंदर रखा सारा सामान जल चुका है उन्होंने सारोला कला थाना को दी ।