सहारनपुर: कलेक्ट्रेट मस्जिद पर हाईकोर्ट की राहत के बाद कारी इसहाक गोरा ने कहा- मस्जिद वैध थी, इतिहास भी इसकी गवाही देता है
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट से मस्जिद कमेटी को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने कमेटी पर लगाए गए जुर्माने की वसूली पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है और राज्य सरकार से काउंटर एफिडेविट मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।