भागलपुर, 10 जून 2026.माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज दिनांक 10 जून 2026 को सामाजिक सुरक्षा की सभी छह पेंशन योजनाओं— मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना— के लाभार्थियों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से पेंशन राशि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समीक्षा भवन, भागलपुर में किया गया।
भागलपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री ललित नारायण मंडल एवं उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक एवं उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को सम्मानित भी किया गया।
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, भागलपुर द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियाँ निम्नवत् हैं—
1. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
कुल स्वीकृत लाभार्थी : 1,24,459
भुगतान की गई राशि : ₹15,04,98,400/-
2. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
कुल स्वीकृत लाभार्थी : 75,944
भुगतान की गई राशि : ₹8,36,93,100/-
3. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
कुल स्वीकृत लाभार्थी : 12,494
भुगतान की गई राशि : ₹1,39,73,300/-
4. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
कुल स्वीकृत लाभार्थी : 20,450
भुगतान की गई राशि : ₹2,32,03,700/-
5. बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना
कुल स्वीकृत लाभार्थी : 27,675
भुगतान की गई राशि : ₹3,09,88,700/-
6. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना
कुल स्वीकृत लाभार्थी : 1,820
भुगतान की गई राशि : ₹20,02,000/-
कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजनों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka
16 views | Bhagalpur, Bihar | Jun 10, 2026