लखीसराय: महिसोना स्थित बालाजी छड़ फैक्ट्री के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते एक शराबी को किया गया गिरफ्तार
महिसोना स्थित बालाजी छड़ फैक्ट्री के समीप एक शराबी शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नंदनाम गांव निवासी तुलसी मांझी के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। राजाराम शर्मा ने बताया की गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।