लखीसराय: तेतरहट में टेंपो वाहन की मारूति 800 से हुई टक्कर,टेंपो वाहन पलटा, चालक घायल
लखीसराय जमुई मुख्य मार्ग स्थित तेतरहट के समीप एक टेंपो वाहन तथा मारुति 800 वाहन में टक्कर हो गई। जिससे टेंपो वाहन अनियंत्रित हो सड़क किनारे जा पलटा। जिसमें टेंपो चालक घायल हो गया। वहीं मारुति वाहन को भी छती हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तेतरहट की पुलिस पहुंची और यातायात बहाल कराया व घटना से अवगत हुए।