लखीसराय: जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के गंगा नदी में डूबकर 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत, किया गया पोस्टमार्टम
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के गंगा नदी में डूबकर 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय मेदनी चौकी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा राजपुर निवासी गोपाल महतो के 17 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप मे की गई।