नोहर: नोहर भारतीय किसान संघ शाखा खुईया ने नशा मुक्त गांव और जहर मुक्त खेती अभियान चलाया, गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंच कर जागरूकता
नोहर भारतीय किसान संघ, तहसील शाखा खुईयां द्वारा चलाए जा रहे "नशा मुक्त गाँव ज़हर मुक्त खेती" ग्राम जन सम्पर्क अभियान को शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत ग्राम देवासर, ढाणी राईकान,कानसर,ढाणी सुरजनसर सहित विभिन्न ढाणियों एवं गाँवों में घर-घर पहुँचकर किसानों एवं ग्रामीणों से सम्पर्क कर उन्हें नशामुक्त समाज व प्राकृतिक कृषि को लेकर जागरूक किया।