बहराइच: इकौना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना इलाके की रहने वाली विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। महिला को परिजन उपचार के लिए 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।