बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की नकदी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली की चौकी चौक प्रभारी आलोक सिंह, मुख्य सिपाही मनोज कुमार यादव, सिपाही जय भीम ने महाजनी स्कूल के पास रविवार शाम चोरी कर भाग रहे आरोपी किला निवासी जग्गू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किया गया 2,580 रूपये बरामद किया गया। वही चोरी के मामले में जेल भेज दिया गया है।