बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर आरोपी को किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, मुख्य सिपाही अमित कुमार यादव, सिपाही धनंजय ने दबिश दी। वशीरगंज निकट रामलीला मैदान स्वयं गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी चेक बाउंस होने के मामले में नामजद है। उसे कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेजा गया है ।