बहराइच: कब्रिस्तान अग्रसेन तिराहा के पास से थाना दरगाह पुलिस 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा कब्रिस्तान अग्रसेन तिराहा के पास से एक अभियुक्त कपिल गुप्ता को 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।