इगलास: इगलास कस्बा में गौण्डा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Iglas, Aligarh | Nov 24, 2026 इगलास कस्बा में गौण्डा रोड पर बीती देर रात एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 10वीं कक्षा के छात्र हितेश सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। बतादें कि कस्बा इगलास के गौण्डा रोड पर भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।