इंदौर: कलेक्टर के आदेश पर हाईकोर्ट सख्त, इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज को अंतरिम राहत मिली
Indore, Indore | Jan 29, 2026 मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज से जुड़े मामले में कलेक्टर द्वारा पारित आदेश के प्रभाव और क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने कॉलेज की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया कलेक्टर की कार्यवाही पर संदेह जताया।