बहराइच: बहराइच में 5 साल पुराने हत्या केस में फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो को 10-10 साल की सजा
बहराइच की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया। इनमें से दो को आजीवन कारावास और दो को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही सभी पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।