बहराइच: चांदमारी बक्शीपुरा में ड्रोन कैमरा के साथ पकड़ा गया संदिग्ध युवक, पुलिस ने ड्रोन कैमरा किया सीज, जांच में जुटी
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के चांदमारी बक्शीपुरा में संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक के पास से एक ड्रोन कैमरा बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने ड्रोन कैमरा को आसमान में उड़ता देखकर युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दरगाह ने बताया कि ड्रोन कैमरे को सीज कर दिया गया है। जांच की जा रही है।