बहराइच: नौसहारा के पास नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के बौडी थाना क्षेत्र के नौसहारा निवासी वेद प्रकाश गुरुवार से लापता था। शुक्रवार शाम को उसका शव गांव के पास स्थित नहर में मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।