बहराइच: फुटहा इलाके में ग्रामीणों ने 2 संदिग्ध युवकों की जमकर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
बहराइच कोतवाली देहात इलाके के फुटाहा इलाके में 2 संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने चोर समझकर जमकर पीटा। 2 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वही पिटाई से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को भीड़ से छुड़वाया और उन्हें हिरासत में ले लिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जाच जारी है।