सांगानेर: प्रताप नगर थाना में प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने मां की हत्या की साजिश रची, एक्सीडेंट जैसा बनाया मर्डर, CCTV में कैद
जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक महिला की सुनियोजित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए सुपारी देकर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर मरवाई गई। मामले में मृतका की बेटी और उसके देवर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।