बड़हिया: बड़हिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में रविंद्र नाथ टैगोर जयंती मनाई गई
गुरुवार को बड़हिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में विद्यालय के बाल संसद के तत्वावधान में नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई. पूर्वाह्न 11 बजे यहां आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के लोगों ने रविंद्र नाथ टैगोर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.