टोहाना: फतेहाबाद में पटवारी-कानूनगो ने नए इंतकाल पोर्टल की खामियों को लेकर धरना जारी रखा
फतेहाबाद में पटवारी व कानूनगो दूसरे दिन भी लघुसचिवालय पर धरने पर हैं। वे नए इंतकाल पोर्टल की तकनीकी खामियों, डिजिटल क्रॉप सर्वे की रेंज, और उपकरणों की कमी को लेकर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचा रहे हैं। समर्थन में किसान संघर्ष समिति और ऑप्रेटर एसोसिएशन भी मौजूद हैं।