कैराना: इमामगेट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ले में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Aug 27, 2024 मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र की इमामगेट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले का है। जहां सोमवार को 16 वर्षीय लड़की ने अपने ही घर के चौक में लगे जाल में रस्सी डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय लड़की के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। जब परिजन घर पहुंचे, तो उन्हें जानकारी हुई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।