कैराना: मवी गांव में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 26, 2024 गांव मवी निवासी व्यक्ति ने 13 सितंबर 2023 को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाया गया, जिस कारण उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मृतक की पत्नी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस ने उक्त घटना में वांछित चल रहे अनुज निवासी गांव मवी को गिरफ्तार कर लिया है।