कैराना: कोतवाली कैराना क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 26, 2024 गांव पंजीठ निवासी रवि ने गल्ले से नकदी चोरी करने व मोहल्ला गुलशन नगर निवासी समीर ने घर से मोबाइल चोरी होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने दोनों घटनाओं में दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल, 1500 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।