कैराना: मोहल्ला पीरजादगान से अज्ञात से ईको गाड़ी की चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
Kairana, Shamli | Aug 25, 2024 कैराना नगर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सैयद मोहम्मद उर्फ बुंदन ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया है कि वह अपनी ईको गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर चला गया था। जब वापस लौटा, तो गाड़ी चोरी मिली, जिसे अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।