कैराना: नगर कैराना से पांच-पांच वर्ष की दो बच्चियों को बाइक पर ले जाकर की गई छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 25, 2024 कैराना नगर निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसकी और उसके पड़ोसी की पांच-पांच वर्ष की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि तभी शेरखान दोनों बच्चियों को बाइक पर बैठ कर ले गया और छेड़छाड़ की। अन्य बच्चों के बताने पर वह खुरगान रोड पर पहुंचे, तो दोनों बच्ची मिल गई। जबकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।