पाटन: चौपाटी वार्ड पाटन में सूने मकान से ₹55000 और जेवरात की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | May 24, 2026 पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र राजपूत ने रविवार दोपहर 1बजे बताया की चौपाटी वार्ड की रहने वाली पलक पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ ग्वारीघाट भंडारे में गई हुई थी जब वापस लौटकर आए तो देखा कि एक व्यक्ति उनकी दीवार कूदकर भाग गया वहीं एक व्यक्ति छत से कूदकर भाग गया अंदर जाकर जब कमरे में देखा तो दो अलमारी में रखें 55हजार नगद व जेवरात गायब थे।